
- 2025-04-16 09:45:26
- 120 Views
- 03 Comments
Most Wickets in First Over of T20 a Match: टी20 क्रिकेट में पहले ओवर में विकेट लेना किसी भी गेंदबाज के लिए सपने जैसा होता है. ऐसे गेंदबाज शुरुआत से ही मैच का रुख बदलने की ताकत रखते हैं. शाहीन शाह अफरीदी इस मामले में दुनिया के सबसे सफल गेंदबाज हैं. उन्होंने पहले ही ओवर में सबसे अधिक 54 विकेट झटके हैं. आइये जानते हैं उन गेंदबाजों के बारे में जिनके नाम पर हैं सबसे ज्यादा विकेट.
Most Wickets in First Over of T20 a Match: टी20 क्रिकेट में पहले ओवर में विकेट चटकाना किसी भी गेंदबाज के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. यह किसी भी गेंदबाज के लिए सपने जैसा होता है. भारतीय टीम के गेंदबाज इरफान पठान ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में हैट्रिक लेकर तहलका मचा दिया था, यह तो भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को हमेशा याद रहता है. हालांकि टेस्ट मैचों की तेज और धुआंधार बल्लेबाजी में गेंदबाज को पहले ओवर में विकेट मिल जाए तो कमाल ही हो जाता है. दुनिया भर में खेले गए तमाम क्रिकेट मुकाबलों पाकिस्तान के लेफ्ट-आर्म सीमर शाहीन शाह अफरीदी इस मामले में रिकॉर्ड बुक में सबसे ऊपर हैं. आइये जानते हैं उन गेंदबाजों के बारे में जो पहले ही ओवर में बल्लेबाज की खटिया खड़ी कर देते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
- National Herald Case: राहुल-सोनिया गांधी की सदस्यता फिर खतरे में, जानें क्या है आरोप
- Bihar News : दलित वोट पर कब्जे की जंग शुरू, जोर आजमाइश में जुटी पशुपति पारस की पार्टी
- मिर्च के शहर से निकला मिर्च सा तेज युवा खिलाड़ी शेख रशीद, धोनी ने जुनून को पहचान किया विश्वास

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और पाकिस्तान की बॉलिंग लाइन अप के धाकड़ शाहीन अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) ने अब तक टी20 क्रिकेट में पहले ओवर में 54 विकेट चटकाए हैं, जो कि दुनिया में किसी भी गेंदबाज से ज्यादा है. यह आंकड़ा तब और खास हो जाता है जब ध्यान दिया जाए कि टी20 क्रिकेट में अधिकांश बल्लेबाज राइट-हैंडेड होते हैं, और पहले ओवर की जिम्मेदारी आमतौर पर राइट-आर्म गेंदबाजों को दी जाती है. ऐसे में लेफ्ट-आर्म गेंदबाज का इतने विकेट लेना असाधारण है. शाहीन की गेंदबाजी औसत 18.75, इकॉनमी 6.24 और स्ट्राइक रेट 18 रही है, जो सभी टॉप क्लास माने जाते हैं, खासकर पावरप्ले के पहले ओवर में.
भुवनेश्वर कुमार टॉप 5 में एकमात्र भारतीय
विजडन के अनुसार उनके बाद उनके बाद डेविड विली का नाम आता है. इंग्लैंड के बाएं हाथ के गेंदबाज के नाम पर 48 विकेट हैं. इसके बाद फिर से पाकिस्तनान के ही मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) का नंबर आता है. उनके नाम पर पहले ही ओवर में 46 विकेट दर्ज हैं. वहीं तीसरे नंबर पर ही भारतीय गेंदबाज का नंबर आता है. भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) भी 46 विकेट के साथ पहले ओवर में विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. लेकिन शाहीन की स्ट्राइक रेट और विकेट लेने की निरंतरता उन्हें इस सूची में सबसे ऊपर रखती है.
2021 टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पहले ही ओवर में रोहित शर्मा को आउट करके उन्होंने मैच का रुख मोड़ा था. अब 2025 में, हाल के दो पीएसएल मैचों में फिर से उन्होंने पहले ओवर में विकेट लेकर उसी लय में वापसी के संकेत दे दिए हैं. दिलचस्प बात यह भी है कि इस सूची में अधिकतर गेंदबाज लेफ्ट-आर्म सीमर हैं, जैसे ट्रेंट बोल्ट (41), सोहेल तनवीर (36) और मोहम्मद आमिर, जबकि दाएं हाथ के गेंदबाजों की संख्या क्रिकेट में कहीं अधिक है.
टी20 क्रिकेट में पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
गेंदबाज | किस हाथ के | फास्ट/ स्पिन | विकेट | औसत | इकॉनमी | स्ट्राइक रेट |
---|---|---|---|---|---|---|
शाहीन शाह अफरीदी | बायां | फास्ट | 54 | 18.75 | 6.24 | 18 |
डेविड विली | बायां | फास्ट | 48 | 21.72 | 5.66 | 23 |
भुवनेश्वर कुमार | दायां | फास्ट | 46 | 22.56 | 4.99 | 27 |
मोहम्मद आमिर | बायां | फास्ट | 46 | 19.56 | 5.05 | 23 |
ट्रेंट बोल्ट | बायां | फास्ट | 41 | 23.43 | 5.78 | 24 |
सोहेल तनवीर | बायां | फास्ट | 36 | 29.63 | 5.33 | 33 |
टिम साउदी | दायां | फास्ट | 31 | 22.64 | 6.27 | 22 |
डेल स्टेन | दायां | फास्ट | 27 | 18.51 | 4.67 | 24 |
अकील होसिन | बायां | स्पिन | 26 | 23.50 | 5.55 | 25 |
बालों में चंपी, केरल से आता है तेल! अक्षर की हेयर-केयर पर सैमसन ने खोला बड़ा राज, देखें मजेदार Video
Comments(01)
Ritesh Panday
June 10, 2025विपिन कुमार की आप्त सचिव के रूप में नियुक्ति एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय है। उनकी विशेषज्ञता और अनुभव निश्चित रूप से मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने में सहायक होगी। यह नियुक्ति अस्थायी रूप से की गई है और मंत्री के कार्यकाल तक प्रभावी रहेगी
Reply