दैनिक झारखंड न्यूज
रांची । संजय सेठ डिजिटल चुनावी कार्यालय कोकर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण के अवसर पर आम जनता के बीच लड्डू बांटा गया एवं पटाखे फोड़े गए। इस समारोह में रांची नगर निगम के उप महापौर संजीव विजयवर्गीय, भाजपा रांची महानगर मंत्री अजय अग्रवाल शामिल हुए।
उपमहापौर ने कहा कहा कि यह जनादेश भारत का जनादेश है। आज दुनिया के सबसे सशक्त नेता दोबारा प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले रहे है। यह पूरे भारतवासियों के लिए गर्व का विषय है।
कार्यक्रम में कोकर मंडल महामंत्री अनिल अग्रवाल, डिजिटल चुनाव प्रभारी तुषार विजयवर्गीय, सह प्रभारी सोनू मिश्रा, माणिकचंद्र ठाकुर, सुभाष अग्रवाल, प्रदीप सिंह, अजनेश सिंह, राजू अग्रवाल, विष्णु खंडेलवाल, रूपेश, सुभम जायसवाल समेत अन्य भाजपा कोकर मंडल के कार्यकर्ता शामिल हुए।