दैनिक झारखंड न्यूज
रांची । चुनाव जीतने के बाद ये सांसद रेस हो गए। वे सड़क पर उतरे। अधिकारियों को बुलाया और सड़़क बनाने को लेकर कई निर्देश दिये। इस सांसद का नाम संजय सेठ है। वे भाजपा कोटे से रांची लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीते हैं।
जानकारी के मुताबिक सांसद संजय सेठ ने मंगलवार को एएनएचआई 75 में सर्ड से पिस्का मोड़ का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अफसरों को सड़क की जर्जर स्थिति दिखाई। साथ ही इसे तत्काल बनाने का निर्देश दिया।
श्री सेठ ने कहा सड़क की स्थिति नारकीय है। ऐसे में लोगों का गुजरना मुश्किल हो गया है। रांची की जनता एवं बाहर से आने वाले आने वाली आम जनता और व्पापारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अजय कुमार सिन्हा ने 10 जून तक सड़क बनाने का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि तत्काल काम लगा दिया जाएगा।
मौके पर सड़क निर्माण करनेवाली कंपनी के अधिकारी भी थे। इस अवसर पर सांसद के साथ प्रदेश के मीडिया प्रभारी संजय जायसवाल, सत्यनाराण सिंह, राधेश्याम सिंह, नंद किशोर अरोड़ा, सुवेश पांडेय, ओम प्रकाश पांडेय संजीव चौधरी बैजू सोनी संकेत कुमार तिवारी अशोक यादव दिलीप प्रसाद सहित मौजूद थे।