दैनिक झारखंड न्यूज
रांची । झारखंड के रांची स्थित राजभवन परिसर में शहीदों की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने इस योजना का शिलान्यास 3 अगस्त को किया।
राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन परिसर स्थित मूर्ति गार्डेन में ‘झारखंड के वीर शहीदों की मूर्तियों के संस्थापन’ का शिलान्यास किया। विदित हो कि इसके अंतर्गत बाबा तिलका मांझी, नीलाम्बर-पीताम्बर, तेलंगा खड़िया, गया मुंडा, वीर बुधु भगत, सिदो-कान्हू, टाना जतरा भगत, दिवा किशुन, अल्बर्ट एक्का के अतिरिक्त स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित करने की योजना है।