दैनिक झारखंड न्यूज
रांची । झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली जाएंगे। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता में इलाज के लिए भर्ती कराया जाएगा। वे रांची से बोकारो के लिए रवाना हो चुके हैं। उसके साथ सीएम हेमंत सोरेन भी हैं।
जानकारी हो कि सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें रांची के इरबा स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां डॉ तापस की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टर को इलाज के दौरान उनके फेफड़े में संक्रमण का पता चला है। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उनको अब गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।
बतातें चलें कि श्री सोरेन और उनकी पत्नी की 21 अगस्त की रात को कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद वे होम आइसोलेशन में थे। इस बीच तबीयत बिगड़ने पर उन्हें 24 अगस्त को रांची मेदांता में भर्ती कराया गया था। अब उन्हें गुरुग्राम मेदांता में शिफ्ट किया जा रहा है।