दैनिक झारखंड न्यूज
रांची । अयोध्या में 5 अगस्त को भव्य राममंदिर की आधारशिला के पूजन का आयोजन हो रहा है। इसे लेकर कल पूरे देश में दीपोत्सव मनाया जाएगा। सभी मंदिरों में पूजा अर्चना की जाएगी। रांची के सांसद संजय सेठ द्वारा कल सभी 6 विधानसभा रांची, हटिया, कांके, खिजरी, सिल्ली, ईचागढ के सभी मंडलों में उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। लड्डू का वितरण किया जाएगा। इसके लिए उनके आवास पर लड्डू तैयार किया जा रहा है। सांसद पहले तपोवन मंदिर में पूजा कर प्रसाद का भोग लगाया। इसके बाद पैकेट बनाने का काम शुरू हुआ। इस काम में सांसद सहित भाजपा कार्यकर्ता जुटे रहे।
सांसद ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कल भारत के लिए ऐतिहासिक पल है। सभी लोग दोपहर 12.10 से 12.20 तक अपने-अपने घरों में शंख घंटा, ढोल बजाएं। संध्या 7 बजे सभी अपने-अपने घरों में दीप जलाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठान में महावीर झंडा अवश्य लगाएं। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखेंगे। सब मिलकर इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनें। इसे उत्सव के रूप में मनाएं।