दैनिक झारखंड न्यूज
रांची । चारा घोटाले के दोषी लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने झारखंड सरकार को निशाने पर लिया है। हाल ही में गाड़ियों का काफिला लेकर पिता से वे मिलने आये थे। इसके बाद विवाद में घिरे गये थे। उनपर कोरोना के लिए तय नियम-कानून के उल्लंघन का मामला भी दर्ज किया गया है।
इस बारे में उनसे पूछे उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार पर केस होना चाहिए। तेज प्रताप ने कहा की रांची में रहने के लिए जगह की मांग सरकार से की गई थी। उसने जगह नहीं दिया तो क्या सड़क पर सोता। तेज प्रताप पर अनलॉक नियमों का उल्लंघन मामले में रांची में एफआईआर किया गया है।