दैनिक झारखंड न्यूज
रांची । जापान के हिरोशिमा में 8 से 24 जून तक FIH Women’s series Finals का आयोजन हो रहा है। इसके लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की दो हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान का चयन हुआ है। निक्की प्रधान खूंटी जिले रहने वाली है। सलीमा टेटे सिंमडेगा जिले की बरकिछपर गांव की रहने वाली है। अभी भी दोनों खिलाडी भारतीय टीम के साथ कोरिया दौरे पर गयी हुई हैं।
सभी टूर्नामेंट के लिए इन दोनों खिलाड़ियो का चयन हो रहा है, जो झारखंड हॉकी के लिए अच्छी खबर है। दोनों खिलाड़ियों के चयन पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार, शशिकांत प्रसाद, आश्रिता लकड़ा, मनोज कोनबेगी, प्रतिमा बरवा, असुंता लकड़ा सहित समस्त पदाधिकारियों ने बधाई और शुभकामना दी है। यह जानकारी हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने दी।