दैनिक झारखंड न्यूज
रांची । मौसम विभाग ने तात्कालिक चेतावनी जारी की है। इसके मुताबिक दो से तीन घंटों में झारखंड के कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। वज्रपात होने की आशंका भी है।
विभाग के अनुसार गोड्डा, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, गिरिडीह, देवघर, कोडरमा, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, गुमला, लोहरदगा, रांची, रामगढ़, खूंटी, सरायकेला-खरसावां जिले के कुछ भागों में इसका असर देखने को मिलेगा। यहां कई इलाकों में बारिश के साथ वज्रपात हो सकती है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर यहां के लोग सतर्क और सावधान रहें।
वज्रपात की आशंका के मद्देनजर मौसम विभाग ने लोगों से कहा है कि वे सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। पेड़ के नीचे खड़े नहीं रहे। बिजली के खंभों से दूर रहे। ऊंची इमारत वाले क्षेत्र में खड़े नहीं हो। किसी पक्के मकान में खड़े हो। सफर के दौरान अपने वाहन में ही रहे। किसान अपने खेतों में नहीं जाएं। मौसम सामान्य होने का इंतजार करें।
वज्रपात का झटका लगने पर जरूरत के अनुसार व्यक्ति को मुंह से कृत्रिम सांस दें। तत्काल प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने की व्यवस्था करें। वज्रपात से प्रभावित व्यक्ति की सूचना अपने सीओ, जिला प्रबंधन पदाधिकारी या डीसी को दें।