दैनिक झारखंड न्यूज
रांची । स्वतंत्रता दिवस के दिन झारखंड के कई जिलों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। आने वाले चार दिनों तक कई जिलों में वज्रपात की भी आशंका है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग ने 12 अगस्त को जारी बुलेटिन में दी। येलो अलर्ट भीी जारी किया है। इस दौरान लोगों को खास ख्याल रखने की सलाह दी है। हवा के रूख के कारण इसमें बदलाव भी हो सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक 14 अगस्त को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, लातेहार, लोहरदगा सहित अन्य जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।
इसी तरह 15 और 16 अगस्त को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, लातेहार, लोहरदगा जिलों में एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।
वज्रपात के दौरान इसका ख्याल रखें
मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका भी जताई है। लोगों से कहा है कि वे सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। पेड़ के नीचे खड़े नहीं रहे। बिजली के खंभों से दूर रहे। ऊंची इमारत वाले क्षेत्र में खड़े ना हो। किसी पक्के मकान में खड़े हो। सफर के दौरान अपने वाहन में ही रहे। किसान अपने खेतों में नहीं जाएं। मौसम सामान्य होने का इंतजार करें।