- स्वास्थ्य सचिव से वार्ता के बाद लिया निर्णय
दैनिक झारखंड न्यूज
रांची । झारखंड NRHM ANM/GNM संघ और महासंघ के शिष्टमंडल की 6 अगस्त को प्रधान स्वास्थ्य सचिव से वार्ता हुई। इसमें सात सूत्री मांग पर चर्चा हुई। संघ की प्रभारी प्रदेश महासचिव वीणा कुमार ने कहा कि वार्ता में 5 मांगों पर दोनों पक्षों में सहमति बनी। दो अन्य मांगों पर आगे विचार करने का आश्वासन दिया गया। नियमतिकरण और समान काम का समान वेतन के मुद्दे पर मुख्यमंत्री से जल्द ही शिष्ठमंडल वार्ता करेगा।
शिष्ठमंडल में महासंघ के राज्यध्यक्ष गोपल शरण सिंह, चिकित्सा संघ के राज्याध्यक्ष अरविंद प्रसाद, महासचिव जीतवाहन उरांव, सयुक्त सचिव सत्येंद्र कुमार सिन्हा, NRHM ANM/GNM संघ की राज्याध्यक्ष मीरा कुमारी, प्रभारी प्रदेश महासचिव वीणा कुमारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिता कच्छप, प्रेमा संगीता बाड़ा, मीनू हेम्ब्रोम, सुनीता भुटकुमार इत्यादि मौजूद थे। इसके बाद 5 अगस्त से चल रही हड़ताल से NRHM ANM/GNM संघ ने खुद को अलग कर लिया है।