दैनिक झारखंड न्यूज
रांची । स्वतंत्रता दिवस को लेकर मौसम विभाग ने विशेष बुलेटिन जारी की है। विभाग के मुताबिक इस दिन झारखंड के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की होने के संकेत मिले हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला और खूंटी जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में दिन का तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
राजधानी रांची में आकाश में बादल छाये रहेंगे। दिनभर रूक-रूककर बारिश होने की संभावना है। जिले का न्यूनतम और अधिकतम तापमान 24 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।