दैनिक झारखंड न्यूज
रांची । झारखंड सरकार का नया लोगो 14 अगस्त को जारी होगा। राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मुख्य अतिथि राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू हैं। अति विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन और विशिष्ट अतिथि राज्य के सभी मंत्री हैं।
यह है लोगों की विशेषताएं
हरा रंग : नए राज्य चिन्ह का हरा रंग पूरे राज्य में फैली हरियाली और वन संपदा का परिचायक है।
हाथी : राज्य के ऐश्वर्य और प्रचूर प्राकृतिक संसाधनों को दर्शाता हाथी झारखंड के महान इतिहास, शक्ति और सामूहिक बुद्धिमता का प्रतीक है। वर्तमान और सुनहरे भविष्य के मध्य खड़ी सभी बाधाओं का दमन करते हुए आगे बढ़ने के संकल्प का प्रतीक है यह हाथी।
पलाश का फूल : नेम ऑफ द फॉरेस्ट के नाम से प्रसिद्ध पलाश या टुसू का फूल झारखंड की प्राकृतिक सौंदर्य एवं सुरम्यता को प्रतिबिंबित करता है।
स्थानीय उत्सव : स्थानीय त्यौहार को चित्रित करने वाले जनजाति कला को नए राज्य चिन्ह में स्थान दिया गया है। यह राज्य की समृद्धि और विविधतापूर्ण परंपराओं के साथ उसकी निराली संस्कृति और धरोहर का बोध कराते हैं।
भारत का राज्य चिन्ह : नए राज्य चिन्ह के केंद्रीय भाग में किया गया अशोका स्तंभ भारत के उत्तम सहकारी संघवाद। इसमें झारखंड की सहभागिता एवं अद्वितीय भूमिका को रेखांकित करता है।
यह प्रतीक चिन्ह हमारी संस्कृति को रेखांकित करता है। यह हमारी अस्मिता और हमारी चेतना का प्रतीक है। राज्य प्राकृतिक परिवेश एवं यहां के लोगों के जीवन दर्शन को अपने में समेटे हुए हमारी पहचान को समग्रता से प्रकट करता है।-हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री