दैनिक झारखंड न्यूज
रांची । पांच जिलों के उपायुक्तों सहित छह आइएएस को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसकी अधिसूचना कार्मिक विभाग ने 28 अगस्त को जारी कर दी।
इनको मिला, इसका प्रभार
- सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त इकबाल आलम अंसारी को क्षेत्रीय निदेशक (जियाडा, आदित्यपुर प्रक्षेत्र)
- बोकारो के उपायुक्त राजेश सिंह को क्षेत्रीय निदेशक (जियाडा, बोकारो प्रक्षेत्र)
- देवघर के उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह को क्षेत्रीय निदशक (जियाडा, संथाल परगना प्रक्षेत्र)
- आदिवासी कल्याण आयुक्त हर्ष मंगला को झारखंड राज्य आदिवासी सहकारिता विकास निगम के प्रबंध निदेशक
- रांची के उपायुक्त छवि रंजन को बंदोबस्त पदाधिकारी, रांची
- पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त सूरज कुमार को बंदोबस्त पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम