दैनिक झारखंड न्यूज
रांची । झारखंड की राजधानी रांची के कांके रोड स्थित कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में सोमवार को ऑनलाइन जन्माष्टमी मनाई गई। इस अवसर पर प्री-प्राइमरी विंग के बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं की आकर्षक प्रस्तुति दी। राधा और कृष्ण के परिधान में सजे बच्चों ने ‘ओ कान्हा सो जा जरा’ शीर्षक गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। मौके पर प्राचार्या श्रीमती नीता पांडेय ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी।
प्राचार्य ने कहा कि कोविड-19 की इस विषम परिस्थिति में बच्चों में उत्साहवर्धन और अपनी संस्कृति की जानकारी के लिए ऐसे आयोजनों का काफी महत्व है। उन्होंने बच्चों से शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए जन्माष्टमी का पर्व मनाने की अपील की। कार्यक्रमों का संयोजन एक्टिविटी को-ऑर्डिनेटर आशा राज ने किया।