दैनिक झारखंड न्यूज
रांची । झारखंड सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए रेट तय कर दिया है। लगातार सूचना मिल रही थी कि कोरोना की आड़ में प्राइवेट अस्पताल मरीजों का दोहन कर रहे थे। इसे ध्यान में देखते हुए सरकार ने विभिन्न प्रकार के रेट तय किये हैं।
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि हमारा प्रयास हैं कि मरीजों का इलाज हो। उन्हें आर्थिक बोझ नहीं सहना पड़े। इसके बाद भी यदि कोई अस्पताल नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गये तो उनपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एनएबीएच मान्यता प्राप्त अस्पताल और नॉन एनएबीएच अस्पतालों के लिए अलग-अलग दर तय की गयी है।
जिलों को तीन कैटेगरी में बांटा गया है
कैटेगरी A
इसमें रांची, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद और बोकारो हैं।
कैटेगरी B
इसमें हजारीबाग, पलामू, देवघर, सराकेला, रामगढ़ और गिरिडीह हैं।
कैटेगरी C
इसमें चतरा, दुमका, गढ़वा, गोड्डा, गुमला, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, साहेबगंज, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम हैं।
सभी जिला के अस्पतालों को दो कैटेगरी में बांटा गया है। पहली कैटेगरी एनएबीएच और दूसरी नॉन एनएबीएच है।
ग्रुप ए जिला (एनएबीएच)
बिना लक्षण के मरीज के लिए 6000 (पीपीइ किट के साथ)
आइसोलेशन बेड 10000 (ऑक्सीजन के साथ)
आइसीयू नॉन वेंटिलेटर 15000 (पीपीइ किट के साथ)
आइसीयू वेंटिलेटर के साथ 18000.
ग्रुप ए (नॉन एनएबीएच)
बिना लक्षण के मरीज के लिए 5500 (पीपीइ किट के साथ)
आइसोलेशन बेड 8000 (ऑक्सीजन के साथ)
आइसीयू नॉन वेंटिलेटर 13000 (पीपीइ किट के साथ)
आइसीयू वेंटिलेटर के साथ 15000
ग्रुप बी जिला (एनएबीएच अस्पताल)
बिना लक्षण के मरीज के लिए 5500 (पीपीइ किट के साथ)
आइसोलेशन बेड 8000 (ऑक्सीजन के साथ)
आइसीयू नॉन वेंटिलेटर 12000 (पीपीइ किट के साथ)
आइसीयू वेंटिलेटर के साथ 14400
ग्रुप बी जिला (नॉन एनएबीएच)
बिना लक्षण के मरीज के लिए 5000 (पीपीइ किट के साथ)
आइसोलेशन बेड 6400 (ऑक्सीजन के साथ)
आइसीयू नॉन वेंटिलेटर 10400 (पीपीइ किट के साथ)
आइसीयू वेंटिलेटर के साथ 12000
ग्रुप सी जिला (एनएबीएच)
बिना लक्षण के मरीज के लिए 5000 (पीपीइ किट के साथ)
आइसोलेशन बेड 6000 (ऑक्सीजन के साथ)
आइसीयू नॉन वेंटिलेटर 9000 (पीपीइ किट के साथ)
आइसीयू वेंटिलेटर के साथ 10800
ग्रुप सी (नॉन एनएबीएच)
बिना लक्षण के मरीज के लिए 4000 (पीपीइ किट के साथ)
आइसोलेशन बेड 4800 (ऑक्सीजन के साथ)
आइसीयू नॉन वेंटिलेटर 7800 (पीपीइ किट के साथ)
आइसीयू वेंटिलेटर के साथ 9000
जांच की भी दर निर्धारित
स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुछ प्रकार की जांच की भी दर तय की गयी है। इसमें एबीजी जांच के लिए 400 रुपये, ब्लड सुगर लेबल के लिए 100 रुपये, डी-डीमर्स लेबल के लिए 800 रुपये, हिमोग्लोबिन के लिए 150 रुपये, सीटी चेस्ट के लिए 3500 रुपये, एक्स रे चेस्ट के लिए 500 रुपये और इसीजी के लिए 300 रुपये लगेंगे।