- विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है राज्य सरकार : दीपक प्रकाश
दैनिक झारखंड न्यूज
रांची । प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा ने JEE-NEET के परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। किसी तरह की असुविधा होने पर वे इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। मोर्चा के कार्यकर्ता उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराएंगे। उक्त बातें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने 30 अगस्त को प्रदेश कार्यालय में प्रेस को दी।
सहायता शिविर लगाएगा मोर्चा
प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने बताया JEE और NEET की होने वाली परीक्षा में भारतीय जनता युवा मोर्चा सहायता शिविर लगाया जाएगा। झारखंड के पांच शहरों (रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद) में परीक्षा केंद्र के बाहर शिविर लगाये जाएंगे। साथ ही, बाहर से आने वाले छात्र छात्राओं की सुविधा के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जा रहा है। छात्र-छात्राओं को असुविधा होने पर वे हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सकते हैं। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता द्वारा हर संभव मदद की जाएगी।
वाहन की व्यवस्था की जाएगी
युवा मोर्चा के कार्यकर्ता द्वारा बाहर से आने वाले छात्र-छात्राओं को वाहन द्वारा सेंटर तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। हर सेंटर के बाहर एक कैंप लगाया जाएगा, जिसमें मास्क, सेनिटाइजर, चाय, बिस्किट की व्यवस्था छात्र-छात्रों और उनके साथ आएं अभिभावकों के लिए की जाएगी।
राजनीतिकरण नहीं होनी चाहिए
श्री प्रकाश ने कहा कि शिक्षा में राजनीतिकरण नहीं होनी चाहिए। वर्तमान राज्य सरकार द्वारा शिक्षा पर राजनीतिकरण किया जा रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। राज्य सरकार का शिक्षा से कोई लेना देना नहीं है। राज्य सरकार को जितना सहयोग करना चाहिए था, उतना सहयोग नहीं कर रही है।
रचनात्मक काम में विश्ववास
श्री तिवारी ने कहा कि भाजपा रचनात्मक काम में विश्वास करती है। इसी उद्देश्य से युवा मोर्चा के कार्यकर्ता परीक्षा के दिन नि:स्वार्थ भाव से छात्र-छात्राओं को अपनी सेवा देने के लिए खड़े रहेंगे। पांच केंद्रों पर लगभग 22,000 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। सभी केंद्रों पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अपनी गाड़ी लेकर खड़ा रहेंगे। छात्रों को उनके सेंटर तक पहुंचाने में मदद करेंगे।
ये है हेल्पलाइन नंबर
रांची : 87093/83985, 82108/73562, 91228/80144 ,70500/70505 ,79922/82691
हजारीबाग : 94709/69473, 91029/93059, 70047/08197
जमशेदपुर : 93346/36307, 98351/75651, 62027/97933,
बोकारो : 92623/89999, 82101/86730