दैनिक झारखंड न्यूज
रांची । राजधानी रांची स्थित कांके जेनरल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के निदेशक सह आइएमए उपाध्यक्ष डॉ शंभु प्रसाद सिंह ने स्वस्थ हो चुके मरीजों के बीच आरोग्य औषधि तुलसी पौधे का वितरण किया। डॉ शंभु ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत अस्पताल में प्रतिदिन मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
तुलसी एक औषधीय पौधा के साथ जड़ी बूटी का राजा है। इस पौधे में रोग से लड़ने की क्षमता होती है। यह एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर है। यह कई बीमारियों में एंटी बायोटिक का काम करता है। वितरण कार्यक्रम में बीएयू वेटनरी डीन डॉ एमपी सिन्हा, डॉ एके सिंह, डॉ एके रॉय, महेश प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे।