दैनिक झारखंड न्यूज
रांची । झारखंड में पॉजिटिव केस 28 हजार के पार हो गये हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों से 21 अगस्त को रात 10 बजे तक 955 नये मरीज मिले। सबसे अधिक 180 मामले रांची से मिले हैं। अब राज्य में 28,196 पॉजिटिव केस और 9,527 सक्रिय केस हैं। इलाज के बाद 18,372 लोग ठीक हो चुके हैं। शु्क्रवार को 927 लोग ठीक होकर घर लौटे।
ये है जिलों के आंकड़े
विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रांची से 180, बोकारो से 106, चतरा से 5, देवघर से 30, धनबाद से 241, दुमका से 9, जमशेदपुर से 96, गढ़वा से 15, गिरिडीह से 16, गोड्डा से 9, गुमला से 5, हजारीबाग से 13, जामताड़ा से 19, खूंटी से 7, कोडरमा से 5, लातेहार से 40, लोहरदगा से 15, पाकुड़ से 15, पलामू से 11, रामगढ़ से 37, साहेबगंज से 6, सरायकेला से 16, सिमडेगा से 12, पश्चिमी सिंहभूम से 47 मरीज मिले।
रांची में यहां के मरीज
जिला प्रशासन के मुताबिक कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि मोरहाबादी, डोरंडा, हटिया, बरियातू और कांटाटोली से हुई है।
6 मरीज की हुई मौत
राज्य में 21 अगस्त को 6 मरीजों की मौत हो गई। बोकारो से 1, देवघर से 1, जमशेदपुर से 2, रांची से 1 और साहेबगंज से 1 मरीज की मौत हो गई है। अब मरने वालों की संख्या 297 हो गई।