दैनिक झारखंड न्यूज
रांची । झारखंड में के विभिन्न जिलों से 9 अगस्त 629 नये मरीज मिले। सबसे अधिक 125 मामले जमशेदपुर से मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अब राज्य में 18,255 पॉजिटिव केस और 9,028 सक्रिय केस हैं। इलाज के बाद 9,049 लोग ठीक हो चुके हैं। शनिवार को 658 लोग ठीक होकर घर लौटे।
ये है जिलों के आंकड़े
विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रांची से 71, बोकारो से 29, चतरा से 1, देवघर से 14, धनबाद से 41, दुमका से 1, जमशेदपुर से 125, गढ़वा से 85, गिरिडीह से 2, गोड्डा से 8, गुमला से 12, हजारीबाग से 27, जामताड़ा से 3, खूंटी से 12, कोडरमा से 8, लातेहार से 18, पाकुड़ से 6, पलामू से 63, रामगढ़ से 9, साहेबगंज से 14, सरायकेला से 11, सिमडेगा से 25, पश्चिमी सिंहभूम से 44 मरीज मिले।
10 मरीज की हुई मौत
राज्य में 9 अगस्त को 10 मरीजों की मौत हो गई। देवघर से 1, जमशेदपुर से 4, गिरिडीह से 1, पलामू से 1, रांची से 2, पश्चिम सिंहभूम से 1 मरीज की मौत हो गई है। अब मरने वालों की संख्या 178 हो गई।