दैनिक झारखंड न्यूज
रांची । झारखंड में के विभिन्न जिलों से 10 अगस्त की रात 10 बजे तक 531 नये मरीज मिले। सबसे अधिक 67 मामले जमशेदपुर से मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अब राज्य में 18,786 पॉजिटिव केस और 8,849 सक्रिय केस हैं। इलाज के बाद 9,748 लोग ठीक हो चुके हैं। शनिवार को 699 लोग ठीक होकर घर लौटे।
ये है जिलों के आंकड़े
विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रांची से 62, बोकारो से 29, चतरा से 4, देवघर से 29, धनबाद से 14, दुमका से 8, जमशेदपुर से 67, गढ़वा से 39, गिरिडीह से 10, गोड्डा से 3, गुमला से 18, हजारीबाग से 14, जामताड़ा से 2, खूंटी से 7, कोडरमा से 25, लातेहार से 27, लोहरदगा से 6, पाकुड़ से 1, पलामू से 60, रामगढ़ से 33, साहेबगंज से 15, सरायकेला से 17, सिमडेगा से 29, पश्चिमी सिंहभूम से 12 मरीज मिले।
रांची में यहां के मरीज
कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि रातू रोड, कोकर, धुर्वा और हटिया से हुई है। कोरोना संक्रमण की वजह से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु जिले में नहीं हुई।
11 मरीज की हुई मौत
राज्य में 10 अगस्त को 11 मरीजों की मौत हो गई। देवघर से 1, जमशेदपुर से 5, गढ़वा से 1, साहेबगंज से 2, पश्चिम सिंहभूम से 2 मरीज की मौत हो गई है। अब मरने वालों की संख्या 189 हो गई।