दैनिक झारखंड न्यूज
रांची । झारखंड में 13 सौ से अधिक नये मरीज मिले। पॉजिटिव केस की संख्या 38 हजार के करीब पहुंच गयी है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों से 30 अगस्त की रात 10 बजे तक 1323 नये मरीज मिले। सबसे अधिक 248 मामले रांची से मिले हैं। अब राज्य में 38,435 पॉजिटिव केस और 11,577 सक्रिय केस हैं। इलाज के बाद 26,448 लोग ठीक हो चुके हैं। रविवार को 1182 लोग ठीक होकर घर लौटे।
ये है जिलों के आंकड़े
विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रांची से 248, बोकारो से 178, चतरा से 110, देवघर से 16, धनबाद से 31, दुमका से 157, जमशेदपुर से 85, गढ़वा से 15, गिरिडीह से 69, गोड्डा से 21, गुमला से 20, हजारीबाग से 37, जामताड़ा से 25, खूंटी से 11, कोडरमा से 26, लातेहार से 9, लोहरदगा से 5, पाकुड़ से 1, पलामू से 29, रामगढ़ से 124, साहेबगंज से 15, सरायकेला से 62, सिमडेगा से 12, पश्चिमी सिंहभूम से 17 मरीज मिले।
रांची में यहां के मरीज
जिला प्रशासन के मुताबिक कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि डोरंडा, हरमू, रातू रोड, धुर्वा, मोरहाबादी, कांटा टोली और बरियातू से हुई है।
10 मरीज की हुई मौत
राज्य में 30 अगस्त को 10 मरीजों की मौत हो गई। दुमका से 1, जमशेदपुर के 7, पाकुड़ से 1, और पश्चिम सिंहभूम से 1 मरीजों की मौत हो गई है। अब मरने वालों की संख्या 410 हो गई।