दैनिक झारखंड न्यूज
रांची । मुख्यमंत्री आवास सहित झारखंड में के विभिन्न जिलों से 8 अगस्त को तक1084 नये मरीज मिले। सबसे अधिक 412 मामले रांची से मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अब राज्य में 17,626 पॉजिटिव केस और 9,067 सक्रिय केस हैं। इलाज के बाद 8,391 लोग ठीक हो चुके हैं। शनिवार को 888 लोग ठीक होकर घर लौटे।
ये है जिलों के आंकड़े
विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रांची से 412, बोकारो से 12, चतरा से 37, देवघर से 13, धनबाद से 62, दुमका से 5, जमशेदपुर से 68, गढ़वा से 3, गिरिडीह से 286, गोड्डा से 5, गुमला से 16, हजारीबाग से 3, जामताड़ा से 4, खूंटी से 30, कोडरमा से 8, लातेहार से 16, पाकुड़ से 4, पलामू से 3, रामगढ़ से 18, साहेबगंज से 18, सरायकेला से 30, सिमडेगा से 14, पश्चिमी सिंहभूम से 17 मरीज मिले।
14 मरीज की हुई मौत
राज्य में 8 अगस्त को 14 मरीजों की मौत हो गई। धनबाद से 4, जमशेदपुर से 7, गोड्डा से 1, कोडरमा से 1 मरीज, रांची से 1 मरीज की मौत हो गई है। अब मरने वालों की संख्या 168 हो गई।