दैनिक झारखंड न्यूज
रांची । झारखंड की राजधानी रांची जिले की दुकान/प्रतिष्ठानों में कोविड-19 से संबंधित केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के पालन को जिला प्रशासन की जांच लगातार जारी है। सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा) शत्रुंजय कुमार ने 27 अगस्त को कोरोना की शर्तों के पालन को लेकर जिले की विभिन्न दुकान/प्रतिष्ठानों की जांच की।
43 दुकानों की जांच की गई
एडीएसएस द्वारा 43 दुकानों की जांच की गई। जांच के क्रम में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर दुकानों को नोटिस देते हुए बंद करा दिया गया। जांच के क्रम में 5 दुकानों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाया गया। इसके बाद उक्त दुकानों/प्रतिष्ठानों को नोटिस दिया गया। स्पष्टीकरण प्राप्त होने तक सील कर दिया गया।
लगातार की जा रही है जांच
उपायुक्त छवि रंजन के निर्देश पर दुकान/प्रतिष्ठानों में कोविड-19 से संबंधित सरकार के दिशा निर्देशों के पालन को लेकर लगातार जांच की जा रही है। निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित दुकानों/प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जानकारी हो कि 26 अगस्त को डोरंडा क्षेत्र की दो दुकानों को सील कर दिया था।
इन दुकानों को सील किया गया
- पॉल चश्मा, कांके रोड, रांची।
- एएम इंटरप्राइजेज, कांके रोड, रांची।
- सुविधा सुपरमार्ट, कांके रोड, रांची।
- ओमेक्स सैनिटरी एंड हार्डवेयर, कांके रोड, रांची।
- बीबा, कांके रोड, रांची।