अरविंद अग्रवाल
पलामू । जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड की सरैईडीह पंचायत में 13 वर्षीय युवक संदीप कुमार शनिवार से लापता था। खोजबीन में युवक का प्लास्टिक में लपेटा हुआ शव छोटकी नदी माइंस के पास एक गड्ढे से बरामद किया।
बताया जाता है कि अज्ञात लोगों द्वारा पत्थर से कूच कर उसकी हत्या की गई है। परिजनों के अनुसार युवक शौच के लिए घर से बाहर निकलने के दौरान लापता था। काफी समय तक घर पर नहीं आने के बाद खोजबीन शुरू की गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सरैईडीह की छोटकी नदी माइंस के समीम एक गड्ढे से उसका बरामद किया।
मामले में छतरपुर एसडीपीओ शम्भू कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुसार शनिवार को संदीप अपने घर से शौच के लिए निकला था। उसी समय से गायब था। सुबह में लोगों ने खोजबीन किया। एक गड्ढे में शव पड़ा हुआ था। पुलिस सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुटी।