दैनिक झारखंड न्यूज
लोहरदगा । कंडरा बालु घाट पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता भारतीय सूचना अधिकार रक्षा मंच के जिला अध्यक्ष शकील अख्तर ने की। इसमें मुख्य रूप से मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष रविकांत कुमार, संयोजक आन्नद कुमार पान्डा, संरक्षक प्रदीप राणा, शामिल हुए। इफ्तार पार्टी में हिन्दू-मुस्लिम एकता का परिचय देते हुए शामिल हुए।
शाम में रोजेदारों के साथ पहले हाथ उठाकर दुआ की गई। हमारा मुल्क, हमारा झारखंड, हमारा लोहरदगा और सभी देशवासियों की सलामत, अमन चैन की दुआ मांगी गई। रमजान की पाक महीना मे जकात सदका फितरा निकालकर गरीबों, यतीमो की मदद करने की बात कही गई।
इफ्तार पार्टी में युसुफ अंसारी, प्रकाश उरांव, ताहीर अंसारी, शम्शुल अंसारी, साज़िद अंसारी, रूस्तम अंसारी, रामगति प्रसाद गुप्ता, अफरोज अंसारी, मिथुन कुमार गुप्ता, छोटु अंसारी, नैयर खान, हरि महली, नमी ऊरांव, उदय उरांव, रवि उरांव, शिव, फैजु अंसारी, ऐनामुल अंसारी, लियाकत अंसारी सहित सैकडों रोजेदार शामिल हुए।