उपेंद्र गुप्ता
दुमका । झारखंड की उप राजधानी दुमका के पुलिस लाइन में 15 अगस्त को राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू झंडा फहराएगी। उनके दुमका हवाई अड्डा पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां पहुंचने पर उन्होंने प्रेस से कहा कि आज झारखंड सरकार का नया प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया गया है। नए प्रतीक चिन्ह में कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन किए गए हैं। अब झारखंड के नए प्रतीक चिन्ह में अशोक स्तंभ दिखाई देगा।
राज्यपाल ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को आजाद कराने वाले अमर नायकों-वीर सेनानियों को याद करते हुए समस्त झारखंडवासियों को 74वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। जानकारी हो कि हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम और राजभवन में आयोजित एट होम कार्यक्रम का आयोजन इस वर्ष नहीं किया जा रहा।