उपेंद्र गुप्ता
दुमका । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई और झामुमो युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत सोरेन क्षेत्र में लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। इसके निदान के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दे रहे हैं।
उनकी मौजूदगी में मंगलवार को धनुकडीह जामताड़ा की ओर से 11 हजार विद्युत प्रवाह तार को मसलिया फीडर से जोड़ा गया। इसका उदघाटन धोबर्ना हरिन बहाल के मुखिया रजाधान हेम्ब्रम और ग्राम प्रधान भविसर मरांडी ने किया। अब इस क्षेत्र में बिजली की समस्या दूर होगी। इस फीडर में सीधे जामताड़ा से बिजली आएगी। मौके पर श्री सोरेन ने लोगों की समस्याओं सुनी। उसे दूर करने का आश्वासन दिया।
मसलिया प्रखंड क्षेत्र में श्री सोरेन ने रानीघाघर के नवासार, मसानजोर के आश्रम चापूड़िया, कुंजबोना, जरगड़ी आदि गांव के लोगों से बातचीत की। इसके बाद आश्रम चापुड़िया में झामुमो कार्यालय का उदघाटन किया। जरगड़ी और कुंजबोना गांव के टूटे पुल का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को इस पर अविलंब काम कर ग्रामीणों की समस्या दूर करने की भी बात की।
मौके पर झामुमो के केंद्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष असीम मंडल, जिला सचिव शिवकुमार बास्की, प्रखंड अध्यक्ष वासुदेव टूडू, उप प्रमुख कादिर रजा, निशित वरण गोलदार, असित वरण गोलदार, सदानंद आजाद,जयदेव दत्ता, जियालाल मुर्मू, षष्टी नंदी, प्रदीप थानदार, ऐनुल अंसारी, रफीक आलम, दिनेश झा, पवन मंडल, दिलीप सोरेन, रंजीत मंडल, गिरिधारी मंडल,रुबेन सोरेन, अरबिद हेम्ब्रम,कालेश्वर मुर्मू आदि मौजूद थे।