दैनिक झारखंड न्यूज
मध्य प्रदेश । साहित्य के क्षेत्र से एक बुरी खबर आ रही है। मशहूर शायर राहत इंदौरी का दिल का दौरा पड़ने से 11 अगस्त को निधन हो गया। वे कोरोना वायरस से भी संक्रमित थे। उन्हें उपचार के लिए उन्हें मध्य प्रदेश के इंदौर में 10 अगस्त की देर रात अरविंदो अस्तपाल में भर्ती कराया गया था। राहत इंदौरी के बेटे सतलज ने इस बात की जानकारी दी थी। बाद में खुद भी राहत इंदौरी ने इस बारे में ट्वीट किया था।
राहत इंदौरी ने खुद भी ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘कोविड के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अरविंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूं। दुआ कीजिये जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं। एक और इल्तेजा है, मुझे या घर के लोगों को फोन नहीं करें। मेरी खैरियत ट्विटर और फेसबुक पर आपको मिलती रहेगी।’
जानकारी हो कि राहत इंदौरी मशहूर शायर हैं। साथ ही, वह बॉलीवुड के लिए भी कई गाने लिखते आए हैं। उनकी उम्र 70 साल थी।